Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Jan 2024 · 1 min read

दूर कहीं जब मीत पुकारे

दूर कहीं से मीत पुकारे
जनम जनम की प्रीत पुकरे
भीना भीना महका महका
खामोश मगर कुछ बहका बहका
साँसो का हर.गीत पुकारे
इठलाती कलियों के संग
रुनझुन करती बूँदों के संग
पाजेबी संगीत पुकारे
मार न डाले विरहन कातिल
अब तो सफर से लौट मुसाफिर
तुझको तेरा मनमीत पुकारे
(स्व रचित मौलिक रचना)
M.Tiwari”Ayan

Loading...