Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2024 · 1 min read

मकर संक्रांति

देशों में देश हिन्दुस्तान, रंग बिरंगे त्योहारों की भरमार,
हर एक उत्सव है खास, लिए एक संदेश हर बार।
एक त्योहार – नाम अनेक, मनाता सारा भारतवर्ष,
माघ महीना, फसल कटाई, फैला चारों ओर हर्ष।
आधा हिन्दुस्तान मनाता संक्रांति, आसाम में बिहू,
गुजरात में उत्तरायन, माघी संक्रांड मनाए जम्मू।
उत्तराखण्ड बोले इसे घुघूटी, बिहार दही- चूरा,
पंजाब में एक दिन पहले मने लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल।
फसल पकने से जुड़े ये त्योहार, समय एक और प्रकार अनेक।
मेहनत के परिणाम की खुशी का उत्सव,
सो बातों की एक बात, है ये शस्योत्सव।
पतंगबाजी का यह उत्सव, दर्शाता आसमान छूने की तमन्ना,
खिचड़ी, दान-पुण्य की कायम करता यह परम्परा।
जनवरी 14-15 तरीख, है हमारी एकता का प्रतीक,
विभिन्न प्रांतों में नाम अलग, पर उत्साह में नहीं कोई लकीर।
भाँति-भाँति के रंग, दिखें एक ही संग,
पूरे देश में मने त्योहार, हर्षोल्लास के संग।
सब स्त्रियाँ करें साजो-शृंगार, गाएँ गीत मल्हार,
घर-घर में होता जश्न का माहौल, और बनते स्वादिष्ट पकवान।
ऐसा है देश हिन्दुस्तान, रंग बिरंगे त्योहारों के साथ,
आता है एकता – भाईचारे का संदेश और सदभाव।

Loading...