Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Jan 2024 · 1 min read

कभी ताना कभी तारीफ मिलती है

कभी ताना कभी तारीफ मिलती है।
सही है जिन्दगी अक्सर मचलती है।।
1222, 1222, 1222
न घबराओ कभी संकट अगर आते।
कभी फूलों कभी काटों टहलती है।।

दुखों के दिन नहीं कटते मगर सुख के।
दिनों में जिन्दगी रफ्तार चलती है।।

सुनो मेहनत सदा करते रहो खुश दिल।
अगर आलस किये तो उम्र घटती है।।

निकालो द्वेष दिल से प्रेम रक्खो बस।
सुहानी जिन्दगी ‘कौशल’ चहकती है।।
कौशलेन्द्र सिंह लोधी कौशल

Loading...