Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Jan 2024 · 1 min read

श्रीराम का अयोध्या आगमन

शीर्षक -श्रीराम का अयोध्या आगमन
———————-
वर्षों बाद अयोध्या नगरी में,
खुशियांँ ही खुशियांँ छाईं हैं।
श्रीराम आगमन पर सभी ने,
अवध नगरी खूब सजाई है ।।

राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न
साथ में जानकी माई हैं।
हनुमत हृदय में श्रीराम बसे,
प्रसन्न हो रहे रघुराई हैं।।

मिलकर सभी देवताओं ने,
पुष्प आसमांँ से बरसाये हैं।
तीनों माता खुश होकर के,
श्रीराम को हृदय से लगाये हैं!

अवधवासी सब झूमें नाचें,
मिलकर ढोल बजाए हैं।
राम आगमन की खुशी में,
असंख्य दीपक जलाएंँ हैं!

अवध आगमन श्रीराम का,
गली-गली सुखदाई है।
बच्चा-बच्चा श्रीराम पुकारे,
आज अवध में आए रघुराई हैं!

अवध में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा,
आत्म गौरव का बहुत उपकार है।
वर्षों का इंतजार खत्म हुआ अब,
राम मय हुआ सारा संसार है !!

सुषमा सिंह*उर्मि,,
कानपुर

Loading...