Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Jan 2024 · 1 min read

जो सोचते हैं अलग दुनिया से,जिनके अलग काम होते हैं,

जो सोचते हैं अलग दुनिया से,जिनके अलग काम होते हैं,
उन्हीं को मिलती है कामयाबी,उन्हीं के किस्से आम होते हैं।
भरे होते हैं हौसलों से,चाहे कितना भी बुरा वक्त हो
उफ़ तक नहीं करते,चाहे हालात कितने भी सख्त हों,
सपने करते हैं साकार,चाहे सौ बार नाकाम होते हैं
उन्हीं को मिलती है कामयाबी,उन्हीं के किस्से आम होते हैं।
जब चलती है आंधियां,तबाही के तूफ़ान चलते हैं,ऐसी ही घडी में
दिल में कुछ अरमान पलते हैं,,जिनकी जिंदगी के सभी पल
फिर उसी अरमान के नाम होते हैं,उन्हीं को मिलती है कामयाबी
उन्हीं के किस्से आम होते हैं।
ढूंढते हैं जो अवसर अक्सर,अपनी परेशानियों में
शामिल हो जाते हैं वो,शोहरत की कहानियों में,
आगाज़ कैसे भी हों,बेहतर उनके अंजाम होते हैं
उन्हीं को मिलती है कामयाबी,उन्हीं के किस्से आम होते हैं।
नहीं माने जो हार भले,कितनी ही बड़ी मुसीबत हो
बस बढ़ना है हमको आगे,सबको यही नसीहत हो,
मजबूरी में भी जो कभी,न किसी के गुलाम होते हैं
उन्हीं को मिलती है कामयाबी,उन्हीं के किस्से आम होते हैं।
वही रचते हैं इतिहास नया,दुनिया में जाने जाते हैं
उनके जीवन के बारे में,उनके दीवाने गाते हैं,
गुजरते हैं जहाँ से वो,वहीं लोगों के सलाम होते हैं
उन्हीं को मिलती है कामयाबी,उन्हीं के किस्से आम होते हैं।

251 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

"साल वन"
Dr. Kishan tandon kranti
किसी भी वार्तालाप की यह अनिवार्यता है कि प्रयुक्त सभी शब्द स
किसी भी वार्तालाप की यह अनिवार्यता है कि प्रयुक्त सभी शब्द स
Rajiv Verma
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक समीक्षा
Ravi Prakash
बाल कविता: चिड़िया आयी
बाल कविता: चिड़िया आयी
Rajesh Kumar Arjun
जीवन की धूल ..
जीवन की धूल ..
Shubham Pandey (S P)
चलो एक बार फिर से ख़ुशी के गीत गायें
चलो एक बार फिर से ख़ुशी के गीत गायें
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सुख दुख
सुख दुख
Sûrëkhâ
मायड़ भासा मोवणी, काळजियै री कोर।
मायड़ भासा मोवणी, काळजियै री कोर।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
कभी धूप तो कभी खुशियों की छांव होगी,
कभी धूप तो कभी खुशियों की छांव होगी,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
वो ठहरे गणित के विद्यार्थी
वो ठहरे गणित के विद्यार्थी
Ranjeet kumar patre
सराब -ए -आप में खो गया हूं ,
सराब -ए -आप में खो गया हूं ,
Shyam Sundar Subramanian
# खरी बात
# खरी बात
DrLakshman Jha Parimal
# कर्मों का लेखा जोखा#
# कर्मों का लेखा जोखा#
rubichetanshukla 781
पं. टोटकेश्वर (टोने वाले) को इत्ती सी अक़्क़ल तो होनी चाहिए कि
पं. टोटकेश्वर (टोने वाले) को इत्ती सी अक़्क़ल तो होनी चाहिए कि
*प्रणय प्रभात*
"किसान का दर्द"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
अतीत - “टाइम मशीन
अतीत - “टाइम मशीन"
Atul "Krishn"
तू ही याद आया है।
तू ही याद आया है।
Taj Mohammad
ये तलाश सत्य की।
ये तलाश सत्य की।
Manisha Manjari
उसके बाद
उसके बाद
हिमांशु Kulshrestha
जी चाहता है .. (ग़ज़ल)
जी चाहता है .. (ग़ज़ल)
ओनिका सेतिया 'अनु '
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जो राम हमारे कण कण में थे उन पर बड़ा सवाल किया।
जो राम हमारे कण कण में थे उन पर बड़ा सवाल किया।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
विवाह
विवाह
विशाल शुक्ल
हिन्दी भारत का उजियारा है
हिन्दी भारत का उजियारा है
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
The Mountains high
The Mountains high
Buddha Prakash
सपनों में खो जाते अक्सर
सपनों में खो जाते अक्सर
Dr Archana Gupta
ललितम् ललितम्
ललितम् ललितम्
ललकार भारद्वाज
मेरे हिंदुस्तान में
मेरे हिंदुस्तान में
vivek saxena
होली
होली
Madhu Shah
इस जीवन के मधुर क्षणों का
इस जीवन के मधुर क्षणों का
Shweta Soni
Loading...