Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jan 2024 · 1 min read

मां का घर

बचपन की यादों का सफर
स्वपन सा सुन्दर मां का घर

उस घर के हम शहज़ादी थे
ना किसी रौब के आदी थे
खिलौनो भरा संसार था
खुशियों का ही अम्बार था

जिम्मेदारी न आती थी नजर,
स्वपन सा सुन्दर मां का घर।

खेत-खलिहान पगडंडी पर
मौज मस्ती और बेफिक्र
कोयल की नकल उतारते
तितली के पिछे भागते

कहां पहुंचे जब निकला पर
स्वपन सा सुन्दर मां का घर

समय के साथ क्या न बदला
हो जाता उदास मन पगला
आंख से आंसू निकल जाता
मचलता फिर संभल जाता

क्या हो वक्त थम जाये अगर
स्वपन सा सुन्दर मां का घर

नूर फातिमा खातून” नूरी”
जिला -कुशीनगर

Loading...