Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jan 2024 · 1 min read

संकल्प

जीवन के इस पायदान में मैने यह
संकल्प लिया है,
इस माया- मोह के बंधन से स्वयं को
मुक्त किया है,

अतीत की स्मृतियों को छोड़ वर्तमान
अपना लिया है,
संताप -भय चिंताविहींन निरापद भाव
अपना लिया है ,

अहं त्याग शांति समग्र निर्विकार भाव
समाहित किया है,
प्रेम,दया,करुणा ,एवं मानव सेवा भाव
अंतस्थ किया है,

निरर्थक जीवन निर्वाह की परिपाटी को छोड़ ,
सार्थक जीवन यापन के तत्व का संज्ञान लिया है।

नोट : मेरी ७२ वीं वर्षगांठ पर काव्य प्रस्तुति !

Loading...