Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Jan 2024 · 1 min read

बात करोगे तो बात बनेगी

बात करोगे तो बात बनेगी
बिना बात के यहां दाल नहीं गलेगी।
क्योंकि यहां खेल ही सारा बातों का है
यहां मोल नहीं कोई जज़्बातों का है।
जो तुम कह सकें अपनी बातें
सुधर जाएंगी तुम्हारे दिन और रातें।
हर शख्स तुम्हारा अपना होगा
पूरा तुम्हारा हर सपना होगा।
जहां तुम चूकें कुछ कहने से
अपनी बात समझाने से
वहीं सब तुमसे बिगड़ेंगे
तुम्हारे बनते काम बिगड़ेंगे।
तुम चाह कर भी कुछ न कर पाओगे
और अपने को सबसे दूर पाओगे।
अगर जिंदगी को तुमको जीना है
तो बिना बात यहां कुछ नहीं होना है।
क्योंकि…
बात करोगे तो बात बनेगी
बिना बात के यहां दाल नहीं गलेगी।

– श्रीयांश गुप्ता

Loading...