Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jan 2024 · 1 min read

नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।

नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
नमामि राम का संयम, नमामि राम की गरिमा।

🙏🙏

भावमगन जन अवध पुरी के, राजकुँवर घर आएँगे।
सागर सुख के लहराएँगे, घट रीते भर जाएँगे।
गूँज रही धुन राम-नाम की, राम-नाम की जोत जली,
राम-नाम की नौका में सब, भव-सागर तर जाएँगे।

© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र. )

Loading...