Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jan 2024 · 1 min read

मैं नशे में हूँ !

मापनी:-
1222-1222-1222-1222
बहरे हज़ज मुसम्मन सालिम
मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन

अभी उनसे हुई है बात मेरी, मैं नशे में हूँ।
अभी मदहोश है हालात मेरी, मैं नशे में हूँ।।

सभी शरगोशियां हो बंद देखो, चुभ रही है ये।
बहक जाए न फिर जज्बात मेरी, मैं नशे में हूँ।।

हटा रख ले उठा के दूर साकी, जाम प्याले की।
दिखे खुद से धरे अशरात मेरी, मैं नशे में हूँ।।

करें बदनाम ये शौकीन मयखाने फ़िज़ूलों में।
मिली आँखों कि ये सौगात तेरी, मैं नशे में हूँ।।
©® पांडेय चिदानंद “चिद्रूप”
(सर्वाधिकार सुरक्षित ०६/०१/२०२४)

Loading...