Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jan 2024 · 1 min read

पति पत्नी संवाद (हास्य कविता)

कानों में मिश्री सी गोली
मॉडर्न पत्नी पति से बोली
कहो आज क्या तुमको खाना
श्रीमान जी मुझे बताना

झटपट किचन में जाऊंगी
जो बोलो सो लाऊंगी
खिचड़ी या की पुलाव कहो
नहीं व्यर्थ में भूख सहो

पतिदेव पहले मुस्काए
फिर धीरे से यह बतलाए
ध्यान समूचा काम पै धर
नहीं नाम की चिंता कर

प्रेम दिखाया आज घना
जो मन आए उसे बना
पहले उसको चख लेंगे
नाम बाद में रख लेंगे।

Dr Vivek saxena

Loading...