Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Jan 2024 · 1 min read

जिंदगी

पत्थर हो कर पहले नींव जमाई जाती है,
माँ बाद में बनती है, पहले जां दांव पर लगायी जाती है |

खुद को सब्र का बाँध कहने वालों,
हिम्मत तो पैदाइश मे दिखाई जाती है |

माँ के करतब से ख़ुदा भी अनजान है,
यूँ ही नहीं पैरों की धूल सर पर लगायी जाती है |

हादसों से कभी ताल्लुक होने नहीं दिया,
मेरे पहुंचने से पहले माँ की परछाई आ जाती है |

मंदिर, तीर्थ की जिरायत को क्यूँ भटकना,
ख़ुदा की नेकी भी माँ मे समायी जाती है |

लहू अपना देकर साँसे अता करती है जान मे,
वक़्त आने पर माँ पलकों पर बैठाई जाती है |

छत की क़ीमत का अंदाजा तब होगा बशर,
माँ चली जाये और पीछे तन्हाई रह जाती है |

बूढे हाथ भी तेरी खुशी के लिए उठेंगे “अजीत”,
माँ है वो, माँ की भलाई कहा जाती है |

Loading...