Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Jan 2024 · 1 min read

उपलब्धियां

साईकिल से सेटेलाइट लेकर चलने से लेकर,
दुनियाभर के सेटेलाइट को अंतरिक्ष मे स्थापित करने तक।
किसी की सहायता से राकेश को चाँद पर भेजने से लेकर,
अपने चंद्रयान को चाँद पर भेजने तक।।1।।

इसरो के उस रूप से लेकर इसरो के इस रूप तक,
इसरो के सतीश से लेकर इसरो के सोमनाथ तक।
इंडिया के मोहनदास करमचंद गाँधी से लेकर,
भारत के नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी तक।।2।।

इंडिया के पुराने प्रारूप नेहरू चाचा से लेकर,
भारत के नये स्वरूप नरेंद्र भाई तक।
सपेरो के देश भारत के तमगे से लेकर,
साइंटिस्टो के देश भारत की उपलब्धि तक।।3।।

कारगिल युद्ध मे शहीद सौरभ की निर्मम हत्या से लेकर,
अभिनंदन की सुरक्षित घरवापसी तक।
अपने भूमि के भूभाग को देने वाले देश से लेकर,
अपने भूमि के भूभाग के लिए जान लडाने वाले देश तक।।4।।

इसरो की कही अनकही कामयाबियों से लेकर,
डीआरडीओ की कही अनकही उपलब्धियो तक।
भारतवर्ष की पुरानी तस्वीर से लेकर,
अखंड भारतवर्ष की नयी तस्वीर की सोच रखने तक।।5।।

कांग्रेस के गरीबी हटाओ अभियान से लेकर,
भाजपा के साक्षर बनाओ अभियान तक।
कांग्रेस के शाम, दाम, दंड-भेद से लेकर,
भाजपा के अयोध्या, मथुरा और काशी के काम तक।।6।।

Loading...