Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jan 2024 · 1 min read

नौ वर्ष(नव वर्ष)

02.01.24
(02+01+24=9 )
नौ वर्ष(नव वर्ष)

एक एक के साथ में,
दो को भी नौ वर्ष।
एक एक के संग संग,
दो को भी करो हर्ष।

नव वर्ष में नौ है छुपा,
सन्देश से भरपूर है।
उनको भी कर लो याद जो,
अपने सगों से दूर है।

नौ माह से फौजी डटा,
सरहद करे महफूज सब।
उसको तो यह भी याद न,
नव वर्ष पर घर पर था कब।

नौ माह में मानव बने,
कोई कोख तब जन नव जने।
नौ द्वार होते देह में,
सब पर हैं सुर के घर बने।

नौ रस में सिमटा काव्य सब,
हंसता या रोता गाय कर।
नौ ग्रह हैं फैले जो नभ में
रखते हैं बहु भरमाय कर।

हैं नौ भवानी नौ तरह,
नव रात्रि में आतीं हैं घर।
जो भी करें मनुहार उनका,
देती हैं विपदा दूर कर।

नौ अंक के नव वर्ष में,
जागो करो पुरुषार्थ नव।
भूलो कभी न राम को,
तब हर तरह कल्याण भव।

-सतीश सृजन

Loading...