Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jan 2024 · 1 min read

जिस कदर उम्र का आना जाना है

जिस कदर उम्र का आना जाना है
उस कदर नव वर्ष एक बहाना है
उतार-चढ़ाव के इन सायों में
हर वर्ष यूं ही बीत जाना है
खट्टी मीठी यादों में
अपनों का साथ सुहाना है
मुस्कुराहटों का खिल के बिखरना
बचपन फिर से लौट आना है।

हरमिंदर कौर, अमरोहा (यूपी )

Loading...