Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jan 2024 · 1 min read

*नव वर्ष पर सुबह पाँच बजे बधाई * *(हास्य कुंडलिया)*

*नव वर्ष पर सुबह पाँच बजे बधाई * (हास्य कुंडलिया)
________________________________
आई प्रातः पाँच पर , मोबाइल आवाज
हमने सोचा हे प्रभो ! ,अनहोनी क्या आज
अनहोनी क्या आज , उधर से सुना “बधाई”
हम बोले हे मित्र , बंधु या कहें कसाई
कहते रवि कविराय ,कसम उनको खिलवाई
खबरदार नववर्ष , सुबह को घंटी आई
—————————————————–
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...