Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2023 · 1 min read

नए साल के ज़श्न को हुए सभी तैयार

नए साल के ज़श्न को हुए सभी तैयार
सजे हुए हैं शहर में, रेस्टोरेंट होटल बार
देशी और विदेशी मदिरा,पी पी कर चहुं ओर
३१ मनाएंगे मचा मचा कर शोर
वेहूदा सा डांस करेंगे,गिर पड़ कर वंश मोर
चारों खाने चित पड़ेंगे,जब होगी पहली भोर
ग़लती नहीं किसी की, पश्चिम की रीति यही है
अपनाई सारी दुनिया ने, सलामत रहें दुआ यही है
खूब मनाओ नया साल, पीकर गाड़ी नहीं चलाना
अपने प्राणों की रक्षा करना, दूसरों की जान बचाना
अलविदा २०२३ स्वागत २०२४
सभी देशवासी एवं संसार वासियों को २०२४ सुख शांति और समृद्धि लाए।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...