Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2023 · 1 min read

*अलविदा तेईस*

अलविदा तेईस
चंद लम्हे थोड़ी राहत,
कुछ चाहतें कुछ गिले शिकवे शिकायतें,
कुछ कही अनकही बातें,
कुछ अनसुनी कहानियां,
भाग दौड़ भरी जिंदगी,
कुछ खुशियां भरी सुकून शांति,
कभी उदास मन अधूरी बातें ,
अनसुलझी गुत्थी पहेलियां,
न जाने कितनी दिन और रातें ,
फिर वही जवाब देने बैठ गए,
अगले साल का इंतजार करते हुए,
पुराने साल दिसंबर को अलविदा कहेंगे,
नए साल के आगमन पर,
नए चेहरे शामिल करके,
अपने अनुभव परिपूर्ण कर,
नई ऊर्जा शक्ति लेकर ,
नए उत्साह वर्धन के साथ में,
शुभ आशीर्वाद बढ़ों का लेके ,
शुभकामनाएं देते हुए,
संकल्प शक्ति अडिग दृढ़ निश्चय कर,
आगे बढ़ते जाना है।
पुराने साल तेईस को अलविदा कह,
नए साल चौबीस काआगमन स्वागतम ,
नव वर्ष मंगलमय हो।
नए साल की हार्दिक शुभकामनाए 🎊🎉🌹🌹जय श्री कृष्णा जय श्री राधे
शशिकला व्यास शिल्पी
✍️

Loading...