Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2023 · 1 min read

आज 31 दिसंबर 2023 साल का अंतिम दिन है।ढूंढ रहा हूं खुद को कि

आज 31 दिसंबर 2023 साल का अंतिम दिन है।ढूंढ रहा हूं खुद को कितना खर्च हुआ हूं और कितना शेष रह गया हूं।गलत कहते है,लोग सिर्फ साल का कैलेंडर बदलता है।हम भी बदलते है।और इतना तो जरूर बदलते हैं की पिछले साल खिंचाए गए तस्वीर और इस साल खींचे गए तस्वीर में अंतर कर सके। यह साल भी दोस्त बनाते है,वादा निभाते और खुद को कुछ बेहतर कर लेने की असफल कोशिश के साथ अब ये साल भी अगले साल की दहलीज तक पहुंच गया है।और पुनः एक नई उम्मीद के साथ इस साल!भी तो कुछ न कुछ अलग ही करेंगे।
ये जो साल है न समय का एक गुच्छा है।हम भी सभी अपने-अपने हिस्सें के समय के अनुसार निकलाते है।और लूटा देते है उनपर जिनसे हमारी अपेक्षाएं होती है, उम्मीदें होती है।और साल के अंतिम दिन में बैठकर उसका हिसाब करते है की क्या पाया क्या खोया?❤️✨

Loading...