Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Dec 2023 · 1 min read

सांता क्लॉज आया गिफ्ट लेकर

सांता आया सांता आया, क्रिसमस का गिफ्ट लाया।
मुबारक हो मुबारक हो, मैरी क्रिसमस सभी को।।

हर्षित हुआ हर्षित हुआ, देख कर मन सांता को।
बेहद प्यारा है न्यारा है, सबका दोस्त सांता क्लॉज।।

उम्मीदों का उम्मीदों का, सांता झोला लेकर आया।
संग उसके संग उसके, सांता ढेरों सौगातें भी लाया।।

खिले हुए खिले हुए, सभी बच्चों के चेहरे आज।
जिंगल बेल जिंगल बेल, गीत से गूंज उठा गिरजाघर।।

लाइट का लाइट का, आज क्रिसमस ट्री पर पहरा।
देखो देखो ऊपर देखो, आसमां से फरिश्ता आया।।

है लाल सूट सफ़ेद दाढ़ी, हिरण की करता सवारी।
सबको प्यारी है प्यारी है, बच्चों संग सांता की यारी।।

सांता आया सांता आया, क्रिसमस का गिफ्ट लाया।
मुबारक हो मुबारक हो, मैरी क्रिसमस सभी को।।

— सुमन मीना (अदिति)
लेखिका एवं साहित्यकार

Loading...