Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Dec 2023 · 1 min read

दोहे

दोहे
**********
नहीं मानते बात जो , कैसे हों वे पास।
पुस्तक पढ़ते हैं नहीं,नित्य करें बकवास।।

कर्म धर्म की जो सदा,नहीं मानते बात।
उनसे दूरी है भली , करते जो उत्पात।।

छुपकर करते घात जो , नहीं मानते बात।
पहले समझा दीजिए,तब फिर ठोंके लात।।

अपने मन की जो करें, नहीं मानते बात।
आखिर में वे मानते,खाकर ठोकर लात।।
**********
अशोक कुमार ढोरिया
मुबारिकपुर(झज्जर)
हरियाणा

Loading...