Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Dec 2023 · 1 min read

सन् २०२३ में,जो घटनाएं पहली बार हुईं

सन् २०२३ में,जो घटनाएं पहली बार हुईं
कुछ तो हैं दिल छूने वाली,कुछ कहतीं हैं उई उई
उतर गए हम साउथ पोल पर, दुनिया में पहले देश बने
भारत में बदलाव हुए, सीने हैं हमारे तने तने
महिलाओं को संसद ने ३३ प्रतिशत, आरक्षण का लाभ दिया
पहली बार आदिवासी समाज से, राष्ट्रपति का चयन हुआ
नया संसद भवन मिला देश को, तीन जगह पर कमल खिला
उदघाटन के अवसर पर,२० विपक्षी दलों को हुई गिला
२०२३ धरती पर, सबसे गर्म साल रहा
ठंडी रहती थी जो दुनिया, भीषण गर्मी का दौर रहा
इसी बर्ष हम दुनिया के, सबसे ज्यादा आबादी वाले देश बने
छोड़ दिया है चीन को पीछे, शहर हुए हैं घने घने
माइक्रोप्लास्टिक इंसान के दिल में, दुनिया में पहली बार मिला
जल थल और नभ में, प्रदूषण के नाम रहा
ए आई तकनीक से दुनिया में,लकवा ग्रस्त मरीज चला
दुर्पयोग भी तकनीक का, एक चिंतन का बिषय मिला
पहली बार मीथेन गैस से, दुनिया में राकेट उड़ा
अभी तक का सबसे बड़ा विमान, दुनिया में पहली बार उड़ा
पहली बार ही इस दुनिया में, अंतरिक्ष में पर्यटक गए
धर्म आधारित दुनिया में झगड़े फसाद भी बहुत बढ़े
युद्धों ने भी इस दुनिया में,अपने कीर्तिमान गढ़े
उम्मीद है अब इस दुनिया में,नव वर्ष सुख शांति लाएगी
लाख बुराइयों के बीच, फिर मानवता मुस्काएगी
जाते हुए साल का शुक्रिया, आने वाले को सलाम
सभी का वंदन राम राम, सभी को मेरी जय सियाराम 🎉🙏
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...