Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Dec 2023 · 1 min read

मायने रखता है

मायने रखता है

ज़िन्दगी से ज्यादा,
उसे जीने की चाह मायने रखती है
जब अंत हो आसान,
तब भी, शुरुआत की आस रखना,
मायने रखता है।

सब कुछ हार जाने के बाद भी,
टुकड़े हो गए हौसलों को जोड़ कर
उठ खड़े होने का हुनर,
मायने रखता है।

जब, आँखों-देखी पर यकीन न हो,
जब, हर जगह मायूसी ही दिखे,
जब, दुनिया मुँह फेर ले,
जब, झुक जाना आसान हो
लेकिन तब भी अपने विचारों पे डटे रहना,
तब भी वही करना,
जो करना चाहा था,
मायने रखता है।
विमल

Loading...