Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Dec 2023 · 1 min read

खुद की एक पहचान बनाओ

खुद की एक पहचान बनाओ

कब तक जिओगे औरों के सहारे
आखिर कब तक तुम नाचोगे औरों के इशारे ,
सबकुछ हासिल कर अपने बलबूते पर।

उठ कर तुम्हें आगे बढ़ना होगा,
मंज़िल को अपनी छूना होगा,
होगा यह तभी संभव,
जब तुम अपनी पहचान खुद बनाओगे,
छोड़कर दूसरों का सहारा खुद आगे बढ़ते जाओगे।

होगा हर सपना पूरा,
कोई ख्वाब न रहेगा अधूरा,
बनाओ खुद की पहचान और करो
अपना हर सपना पूरा

Loading...