Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Dec 2023 · 1 min read

मर जायेगा

किसी की न सुनने वाला तुम्हारी हर बात सुनता है
नफरतों के दौर में वो लड़का तुमसे प्यार करता है

किसी के दर पर न झुकने वाला लड़का तुम्हारे आगे झुकता है
बेपरवाह लड़का तुम्हारी कितनी परवाह करता है………….
तुम्हारी हर बात को ध्यान लगा कर सुनता रहता है
तुम्हारे प्यार भरे लफ्जों को समझता रहता है

तुम्हे को कब समझ आएगा की तुम पर वो मरता है
मोहब्बत तो तुम्हारे हर लहजे से करता है

तुम्हे अपनी खुशियों की वज़ह बनाया है
तुम्हारे प्यार में अपने आप को लुटाया है

मोहब्बत का मतलब तुम्हे उसने समझाया हैं
अपनी जिंदगी का तुमको एक हिस्सा बनाया है

यूं न ठुकराओ इस तरह उसके प्यार को न आजमाओ
दिल दुःख जाएगा मेरा दिल तुमसे फिर बिछड़ जाएगा

छोटी सी बात तुमको कब समझ आएगी
तुम्हारे बिन वो लड़का मर मर के मर ही जाएगा..

Loading...