Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Dec 2023 · 1 min read

मेरी आँखों से भी नींदों का रिश्ता टूट जाता है

कभी उस का अगर कोई भी सपना टूट जाता है
मेरी आँखों से भी नींदों का रिश्ता टूट जाता है

तुझे अब कैसे समझाएं है तेरे बाद ये हालत
ख़िज़ाँ में जिस तरह टहनी से पत्ता टूट जाता है

परेशाँ हूँ कोई आये और आ के मुझको बतलाये
ये मुझ में क्या है जो हर दिन ज़रा सा टूट जाता है

भरोसा इस ज़माने पर तो मैं भी करता हूँ लेकिन
ज़रा ही देर में मेरा भरोसा टूट जाता है

चलो अच्छा है कि मुझको तेरी दुनिया नहीं दिखती
जिसे दिखती है उस का दिल ज़ियादा टूट जाता है
~Aadarsh Dubey

Loading...