Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Dec 2023 · 1 min read

* लोकार्पण *

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद. जगत प्रकाश नड्डा जी के हिमाचल प्रवास के दौरान मण्डी परिधि गृह में दिनांक १६ दिसंबर, २०२३ को आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी तथा अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा मेरे काव्य संग्रह ‘नील नभ के छोर’ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने हमारे साथ बिताए पुराने संघर्ष भरे दिनों का स्मरण किया जब वे अ.भा. विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता का कार्य किया करते थे जो अपने पुराने साथियों व कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी स्नेह भावना व संगठन के प्रति असीम निष्ठा को प्रदर्शित करता है।
आद. जगत प्रकाश नड्डा जी, आद. जयराम ठाकुर जी सहित सभी उपस्थित अतिथियों तथा मित्रों का हृदय से आभार अभिनंदन।
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, मण्डी (हि.प्र.)

Loading...