Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Dec 2023 · 1 min read

*मॉं की गोदी स्वर्ग है, देवलोक-उद्यान (कुंडलिया )*

मॉं की गोदी स्वर्ग है, देवलोक-उद्यान (कुंडलिया )
_________________________
मॉं की गोदी स्वर्ग है, देवलोक-उद्यान
नवनिधि से बढ़कर हुई, मॉं ममता की खान
मॉं ममता की खान, सदा वात्सल्य लुटाती
मॉं में चारों धाम, अमृत संगीत सुनाती
कहते रवि कविराय, नेह की सुंदर झॉंकी
ईश्वर का प्रतिरूप, गोद होती है मॉं की
———————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...