Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Dec 2023 · 1 min read

श्री राधा !

श्री राधा !
🦚
कृष्ण कन्हैया बसे द्वारिका, ब्रज वसुधा से मुख मोड़ा ।
पर तुमने हे राधे रानी ,नहीं‌ कभी भी ब्रज छोड़ा ।।
यहाँ वास कर ब्रज को तुमने ,अपना धाम बनाया है ।
मन के वृंदावन में तुमने,प्यारा श्याम बसाया है ।।

ब्रज के कण-कण में राधा ।
जन-जन के मन में राधा ।।

राधे…राधे …!
🌹
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा ।
***
🌳🦚🌳

Loading...