Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2023 · 1 min read

*महामना जैसा भला, होगा किसका काम (कुंडलिया)*

महामना जैसा भला, होगा किसका काम (कुंडलिया)
_________________________
गाते जीवन-भर रहे, भारत ही का नाम
महामना जैसा भला, होगा किसका काम
होगा किसका काम, सनातन धर्म सिखाया
उच्च मूल्य आदर्श, अमल करके दिखलाया
कहते रवि कविराय, बनारस में रस लाते
पढ़ने आता विश्व, छात्र भारत मॉं गाते
———————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...