Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2023 · 1 min read

*शिक्षक जी को नमन हमारा (बाल कविता)*

शिक्षक जी को नमन हमारा (बाल कविता)
________________________
शिक्षक जी को नमन हमारा
पढ़ना सीखा जिनसे सारा

सदा ज्ञान का पाठ पढ़ाते
अच्छी-अच्छी बात सिखाते

विद्यालय में प्रतिदिन आते
छुट्टी करते कभी न पाते

प्रेम-भरी है इनकी बोली
खिड़की अपनेपन की खोली

पर्वत जैसे अडिग खड़े हैं
अनुशासन में सख्त बड़े हैं
———————————–
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...