Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2023 · 1 min read

*शुभ स्वतंत्रता दिवस हमारा (बाल कविता)*

शुभ स्वतंत्रता दिवस हमारा (बाल कविता)
____________________________
शुभ स्वतंत्रता दिवस हमारा
हमको प्राणों से है प्यारा

तब जाकर यह शुभ दिन आया
जब वीरों ने शीश चढ़ाया

गोली अंग्रेजों की खाई
लेकिन हिम्मत नहीं गॅंवाई

लिए तिरंगा आगे बढ़ते
दुश्मन के सीने पर चढ़ते

आओ मिल इतिहास टटोलें
भारत माता की जय बोलें
——————————————
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा ,रामपुर ,उत्तर प्रदेश मोबाइल 9997615451

Loading...