Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Dec 2023 · 1 min read

* प्रेम पथ पर *

** गीतिका **
~~
प्रेम के पथ पर कदम आगे बढ़ाएं।
सुप्त अपनी भावनाओं को जगाएं।

जान लेना कौन है अपना पराया।
व्यर्थ में यूं ही कभी ठोकर न खाएं।

आस के पंछी गगन में उड़ रहे जब।
जान लें फिर मंजिलें कैसे न पाएं।

प्यास मिटकर ही रहेगी देख लेना।
है जरूरी जो कहा उसको निभाएं।

बोझ मन का भी स्वयं हट जाएगा।
दूसरों का बोझ भी कुछ तो उठाएं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, २४/१२/२०२३

Loading...