Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Dec 2023 · 1 min read

हाथ कंगन को आरसी क्या

हाथ कंगन को आरसी क्या
पढ़े लिखे को फारसी क्या
भला बिना आग के धुआं उठता है क्या?
कट्टर ईमानदार को जांच ही क्या?
जांच तो दूर की बात है!?
कट्टर ईमानदार तो पूछताछ से भी बच रहा है
कभी चुनाव के बहाने,कभी ध्यान को जा रहा है
अब तीसरा सम्मन भी जारी है
आगे आगे देखिए अब क्या तैयारी है
चोरी फिर सीनाजोरी
जब आप साफ सुथरे हैं,तो किस बात से डर रहे हैं
किसी न किसी बहाने, बचते फिर रहे हैं?
आम आदमी को भी जब, जांच एजेंसी बुलाती है
बेचारे दौड़े दौड़े जाते हैं, अन्यथा कहीं से भीउठा लिए जाते हैं
इसलिए कट्टर जी चले जाइए, सबालों के जबाब दे आईए
अन्यथा आपको भी कहीं से भी उठा लिया जाएगा
कोई भी पैंतरा काम नहीं आएगा
जनाब कट्टर ईमानदार जी, कानून से ऊपर कोई नहीं
आम हो खास, करना चाहिए कानून पर विश्वास
हम तो बहुत कम बुद्धि के आदमी हैं
पर आपसे सबाल लाजमी हैं
बताइए बिना आग के, धुआं उठता है क्या
ईमानदार के पीछे भी जांच एजेंसियां
हाथ धोकर पीछे पड़ती है क्या?
और पड़ भी जाएं तो! साफ आदमी छुपता है क्या?
नए नए बहाने गढ़ता है क्या?
बस हमारी मंद बुद्धि में, यही बात नहीं बैठ रही?
आप ही बताइए क्या ग़लत और क्या सही?
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...