Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Dec 2023 · 1 min read

पानी की तरह रंग है वो कितनी हसीं है

पानी की तरह रंग है वो कितनी हसीं है
मानो है हवा सुब्ह की हाँ इतनी हसीं है

बर्बाद लगे ताजमहल सामने उसके
इक बार ज़रा सोचो कि वो कितनी हसीं है

वो सबसे अनोखी है वो है सबसे निराली
पूनम के हसीं चाँद के ही जितनी हसीं है

बरसात की छम-छम से बने गीत से ज़्यादा
दीवाने उसे सुनते है वो इतनी हसीं है

इक उम्र में तफ़्सील कभी हो नहीं सकती
मैं कैसे बताऊँ कि सनम कितनी हसीं है

पाने को उसे मौत भी मंज़ूर है सबको
वो हुस्न की मूरत हाँ सुनो इतनी हसीं है

– जॉनी अहमद क़ैस

Loading...