Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Dec 2023 · 1 min read

लतियाते रहिये

ग़ैरों को अपनाते रहिये।
अपनों को लतियाते रहिये।।

बहुत दूर है यार पिपरिया।
फिर भी आते जाते रहिये।

देश आपके पापा का है।
जो मन आये खाते रहिये।।

बेशरमी को सिर पर लादे।
मन ही मन शरमाते रहिये।।

झूठे कसमो वादों से बस।
पब्लिक को भरमाते रहिये।

दिल में भी घर बन जाएगा।
अपना प्यार जताते रहिये।।

Loading...