Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Dec 2023 · 1 min read

बदल गयो सांवरिया

💐श्री राधे कृष्ण भजन💐
बदल गयौ सांवरिया, बात करै ना मोते-2
राधा ने का जाल बिछायौ -2, हम तो रह गए रोते
बदल गयौ….
1】 प्रेम की गहराई कलयुग में, राधा कृष्ण बताते हैं
तन कौ प्रेम रह गयौ जग में, वो मन प्रेम जगाते हैं
सच्चा प्रेम चुनो जग वालों, कर्म करो खोटे
बदल गयौ…..
2】 सतयुग में लोगों के तन मन, चंदन जैसे निर्मल थे
द्वापुर में तन मन काले भये, लोग कष्ट से रोते थे
कलयुग में कोई कष्ट ना पाता, राधे कृष्ण मन होते
बदल गयौ……
3】 श्याम की बंसी जब-जब बजती, दुख संताप को हरती है
राधा प्यारी दुखी जनों की, खाली झोलियाँँ भर्ती है
संकट कटें मिटें सब पीरा, जो कांटे ना बोते
बदल गयौ….
लेखक:- खैम सिंह सैनी
ग्राम – गोविंदपुर, वैर
मो. नंबर 92660 34599

Loading...