Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Dec 2023 · 1 min read

तुमको खोकर

ज़िन्दगानी में ऐसा हाल न हो।
तुमको खोकर मुझे मलाल न हो।

मुख़्तलिफ़ लोग साथ रह लेंगे,
दरमियां सोच का बवाल न हो।

भीग जाएगा अश्कों से दामन,
मेरे हाथों में गर रूमाल न हो।

ज़िंदगी पर यक़ीन आ जाता,
मौत का गर हमें ख़्याल न हो।

डाॅ फौज़िया नसीम शाद

Loading...