Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Dec 2023 · 1 min read

2836. *पूर्णिका*

2836. पूर्णिका
🌷 जो जान गया वो मान गया🌷
22 22 22 22
जो जान गया वो मान गया।
दुनिया में सीना तान गया ।।
होना क्या है होगा अब क्या।
पहले से ही सब भान गया।।
फूल खिले तो गुलशन महके।
ये जीवन से वीरान गया।।
तकलीफ यहाँ झेले हरदम।
कब किसका मान सम्मान गया ।।
महसूस नहीं दर्द भी खेदू।
सफल वही मन में ठान गया।।
…….✍ डॉ .खेदू भारती”सत्येश”
20-12-2023बुधवार

Loading...