Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Dec 2023 · 1 min read

मंजिल की तलाश में

मंजिल की तलाश में
दिन रात लगा हूं
खुद को जानता हूं कितना विश्वासी हूं
पल-पल पर जगा देते हैं स्वप्न मुझे
उसी समय उठ खड़ा हो जाता हूं
लग जाता हूं ‌ काबिलियत के रास्ते
जुनून सी जिद्द है मुझ में
ना कोई है ताकत ऐसी जो हरा सके मुझे
हौसला जिंदा है मुझ में जब तक पथ पर कायम हूं
अटल संकल्प लेकर चला हूं
जाकर पूर्ण करना है
कायरता से भीड़ जाता हूं
पत्थर को भी पिघला देता हूं
समुद्र को पार करने का भी साहस रखता हूं
खुद को जानता हूं,कितना साहसी हूं
कभी हार जाता हूं तो कभी बिखर जाता हूं
जितने की होड़ में फिर से सिमट जाता हूं
रुकने का नाम नहीं डटने का साहस है
अध्यात्म का आभास है सकारात्मकता की अनुभूति है
इनको पाकर निखर जाता हूं

प्रवीण सैन,नवापुरा ध्वेचा
बागोड़ा (जालोर)

Loading...