Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Dec 2023 · 1 min read

कुंडलिया छंद

अपना भारत देश है,दुनिया में सिरमौर।
बात न मानो और की,देखो करके गौर।
देखो करके गौर,लोग हैं गजब निराले।
दे देते हैं जान ,बने माँ के रखवाले।
मिलकर सारे देव ,देखते यह ही सपना।
हो पृथ्वी पर जन्म,देश हो भारत अपना।।
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Loading...