Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Dec 2023 · 1 min read

कुदरत की मार

यह कैसी विडम्बना है
कि कुदरत भी हम पर ही
जुल्मों सितम ढाती है,
शायद वो भी हमारी बेबसी का
मजाक उड़ाकर बड़ा सुकून पाती है।
ऐसा नहीं है तो फिर बताओ ये क्या हो रहा है,
बारिश के बीच रिक्शे की सीट पर बैठे
आखिर मुझे क्या मिल रहा है?
कोई सवारी जब मुझे नहीं मिल रहा है,
तब शाम का चूल्हा कैसे जलेगा
ये सोचकर भी मेरा मन कांप रहा है।
बीबी बच्चे मेरी राह देख रहे होंगे
घर पहुंचकर उनसे क्या कहूंगा?
किस मुंह से उन्हें मुँह ढांपकर,
पेट दबाकर सो जाओ कह सकूंगा?
नहीं नहीं मैं ऐसा न कर सकूंगा
न घर लौट सकूंगा।
पर इससे तो उनकी चिंता ही बढ़ाऊंगा
इसलिए ये भी न कर पाऊंगा?
थोड़ा देर से ही सही घर तो जाना ही पड़ेगा,
कुदरत के मार से अपनी जुड़ी कहानी
परिवार सुनाकर सुलाना ही पड़ेगा,
अपने आप से मुँह चुराना ही पड़ेगा,
क्योंकि जीने के लिए देखते हैं
और क्या क्या सहना पड़ेगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Loading...