Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Dec 2023 · 1 min read

इजहार ए इश्क

हसरतों को अपनी दबाकर न रक्खों,
लबों पे खामोशी यूं सजाकर न रक्खों,

कबूल गर तुमको है मुझसे मोहब्बत,
तो मोहब्बत को अपनी छुपाकर न रक्खाें।

इकरार मुझसे कर लो चाहत का अपनी,
दिल की धड़कनों को धड़का कर न रक्खों,

इजहरें इश्क माना डर लगता बहुत है,
एहसासों को अपने डराकर न रक्खाें।

हसीन लम्हों की थोड़ी नज़ाकत तो समझो,
नजरों को अपनी झुकाकर न रक्खों,

सिमट जाओ पूरी अब बाहों में हमारी,
हया को तुम अपना बनाकर न रक्खों।
@साहित्य गौरव

Loading...