Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Dec 2023 · 1 min read

*किस्मत में यार नहीं होता*

#sahityutsavdrarunkumarshastri
हर कोई खुशनसीब नहीं होता
हर किसी की किस्मत में यार नहीं होता
नसीब होता है सभी का
लेकिन दिल गीत गाने लगे
ऐसा तो हर किसी का नसीब नहीं होता
चार दिन हो खुशी हो सकता है
फिर उसके बाद दिन ढल जाता है
हर समय दिन हो यार ये बात जचती नहीं
सोच पर हर किसी का एतबार नही होता
तुमने आज अच्छे लगते हो मुझे
तुमको भी मैं पसंद आऊँ हा हा हा
ऐसा खुशनुमा रविवार नहीं होता
साथ दूंगा जन्म भर तुम्हारा सब कहते हैं
साथ रहना सदा किसी के हाँथ नही होता
मैंने जब हाँथ पकड़ा था उसका
तो वो शरमा गई थी , छुई मुई के पौधे सी
अब वो अभ्यस्त हो गई है
कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है निशब्द सी
दिन बीतने के साथ आकर्षण हम दोनों के बीच
बुझे चूल्हे जैसा ठंडा
आओं बैठो करें बात जब सोचते हैं
तो सामने होता है कामों का पुलंदा
सोच पर हर किसी का एतबार नही होता
तुमने आज अच्छे लगते हो मुझे
तुमको भी मैं पसंद आऊँ हा हा हा
ऐसा खुशनुमा रविवार नहीं होता
साथ दूंगा जन्म भर तुम्हारा सब कहते हैं
साथ रहना सदा किसी के हाँथ नही होता

Loading...