Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Dec 2023 · 1 min read

*नेता जी के घर मिले, नोटों के अंबार (कुंडलिया)*

नेता जी के घर मिले, नोटों के अंबार (कुंडलिया)
_________________________
नेता जी के घर मिले, नोटों के अंबार
लगीं मशीनें हॉंफने, गिनने में लाचार
गिनने में लाचार, उच्च पद ऐसे पाते
यह है नोट-महात्म्य, जीत नेता कहलाते
कहते रवि कविराय, रिश्वतें भर-भर लेता
केवल जो धनवान, बाहुबलधारी नेता
——————————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...