Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Dec 2023 · 3 min read

क्या ‘तेवरी’ एक विधा? डॉ. विशनकुमार शर्मा

————————————–
श्री रमेशराज ने कविता के क्षेत्र में एक विशेष प्रवृत्ति को लेकर कविता-सृजन करना आरम्भ किया है और उसका नाम रखा है-‘तेवरी’। वे ‘तेवरी’ को विधा कहते हैं-‘‘सामाजिक, राजनीतिक विकृतियों के प्रति तिलमिलाते तेवरों के आधार पर हमने तेवरी को काव्य की एक विधा के रूप में स्वीकारा है।’’ ;तेवरीपक्ष-1, पृ.1
‘तेवर’ का शाब्दिक अर्थ है-‘क्रोध् भरी चितवन’, काव्य के साथ इसका अर्थ-‘क्रोध् या विद्रोह भरी कथन-भंगिमा माना जा सकता है।
श्री रमेशराज के खेमे के कवियों के ‘तेवरी’ काव्य को पढ़ने से यह अवश्य लगता है कि उसमें सामाजिक और विशेष रूप से राजनीतिक विकृतियों के प्रति विद्रोह की भावना की प्रतिष्ठापना ही अधिक है। कुछ कवियों की इसी विद्रोह की अभिव्यक्ति ग़ज़ल की शैली में भी हुई है।
कुछ लोग ग़ज़ल की धारा को केवल प्रेम-शृंगार से जोड़ते हैं ।
प्रमुखतः ‘‘ग़ज़ल के मूल में ग़ज़ाल [हिरन का बच्चा] शब्द है। ग़ज़ल उस कराह को कहते हैं, जिसे एक ग़ज़ाल [ हिरन का बच्चा ] शिकारी का तीर लगने पर अपनी बेबसी में निकालता है। इसलिये ग़ज़ल नामक काव्य-रूप में दुनिया की नापायदारी और दर्दमंदी का जिक्र किया जाता है। इस तरह ग़ज़ल में मूलतः करुणा, शृंगार और शान्तरसों की प्रधानता रहनी चाहिए। हिन्दी की आधुनिक ग़ज़लों में शान्तरस की बात अधिक है। कतिपय ग़ज़लगो शान्ति के माध्यम से समाज और राजनीति की विकृतियों का पर्दाफाश आज भी कर रहे हैं।’’
उक्त कथन के माध्यम से मैं यह तो नहीं कहना चाहता कि ‘तेवरी’ वास्तव में ग़ज़ल है? नहीं, उसमें ग़ज़ल की शैली आंशिक ही उतारी अवश्य गयी है।
तेवरी का उद्भव एक ऐसे समाज की देन है, जिसे विशेष रूप से राजनेताओं ने सताया है। जैसे-कोई स्वतंत्र सिंहों की वनस्थली में मदमस्त हाथी अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहे। लोकतंत्र का प्रत्येक मानव स्वतंत्र सिंह है और नेता मदमस्त हाथी। उसका प्रभुत्व तभी तक है, जब तक कि चुनाव का चपेटा लोकतंत्र के मानव रूपी सिंहों के द्वारा मदमस्त हाथी के कानों पर नहीं पड़ता। ‘तेवरी के कवि’ इस ‘चपेटे’ को नेता के कानों पर बुरी तरह से पड़वाने की तैयारी कर रहे हैं।
एक प्रकार से तेवरी का सबसे प्रबल पक्ष शोषकवर्ग पर कुठाराघात करना ही है। यद्यपि अन्य कुछ सामाजिक पक्ष भी ‘तेवरी’ के अपने मूल मुद्दे हैं। हिंसा, बलात्कार, मुनाफाखोरी भी इसकी विशिष्ट प्रवृत्ति को प्रकट करते हैं। और इन सबके मूल में हैवानियत को खरीदने वाला वह नेता ही है।
सच्चा काव्य या साहित्य हमारे समाज का, हमारी राजनीति का और हमारी प्रशासन-पद्धति का वास्तविक शब्द-बिम्ब खड़ा करता है। जिस देश की सामाजिक व्यवस्था, राजनीतिक प्रपंच और प्रशासनिक चालें जैसे होंगे, साहित्य उनका वैसा ही रूप प्रस्तुत करेगा। आज हमारा समाज, हमारी राजनीति आदि जैसे बन गये हैं, उसे आज के स्वतंत्र साहित्यकार के द्वारा ठीक उसी रूप में चित्रित किया जा रहा है। गत वर्षों से कवि सम्मेलन-मंचों से लेकर लिखित काव्यकृतियों में हमको एक ही पीड़ा, एक ही घुटन सुनने को मिल रही है, वह पीड़ा या घुटन है-सामाजिक और विशेष रूप से राजनीतिक विकृतियों से सताये गये व्यक्ति की।
किसी पाश्चात्य साहित्यकार ने कहा था कि साहित्य समाज का दर्पण है। वास्तव में आज का साहित्य, विशेषरूप से ‘तेवरी’ साहित्य आज के समाज का दर्पण है। उसमें आज के मुखौटेबाज समाज के चेहरों को साफ-साफ देखा जा सकता है। साहित्य की उपयोगिता के संदर्भ में मूल बात ध्यान देने की यह है कि साहित्यकार के द्वारा जो रचना, काव्य-उपन्यास-कहानी-नाटक आदि के नाम से समाज को दी जा रही है, उसमें हमें देखना है कि मनुष्य को पशु-सुलभ धरातल से उठाकर उदात्त रास्ते पर ले जाने की क्षमता है या नहीं। यदि ऐसी क्षमता उसमें है तो वह साहित्यिक कृति है। यदि ऐसी क्षमता उसमें नहीं है तो वह कोरा वाग्जाल है, वह निरर्थक है। उसे हम साहित्यक कृति कभी नहीं कह सकते।
वास्तव में ‘तेवरी’ की कविताओं में कुछ-कुछ यह शक्ति निहित है कि वह विकृत समाज और विकृत राजनीति को ठीक कर सकेगी। बात को कहने की उसमें तीखी व्यंजना-शक्ति भी निहित है।

268 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

*अच्छा जिसका स्वास्थ्य है, अच्छा उसका हाल (कुंडलिया)*
*अच्छा जिसका स्वास्थ्य है, अच्छा उसका हाल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मगर कोई मुझसे
मगर कोई मुझसे
साहिल कुमार
जिंदगी से सामना
जिंदगी से सामना
Paras Nath Jha
लिबास -ए – उम्मीद सुफ़ेद पहन रक्खा है
लिबास -ए – उम्मीद सुफ़ेद पहन रक्खा है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
ईश्वर
ईश्वर
Neeraj Kumar Agarwal
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
Top 8 quotes to conquer your dreams:
Top 8 quotes to conquer your dreams:
पूर्वार्थ
जीवन की बगिया में
जीवन की बगिया में
Seema gupta,Alwar
मायड़ भासा
मायड़ भासा
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
पाठशाला कि यादें
पाठशाला कि यादें
Mansi Kadam
*जीवन के गान*
*जीवन के गान*
Mukta Rashmi
"दर्द के फूल"
Dr. Kishan tandon kranti
मैं नारी हूं...!
मैं नारी हूं...!
singh kunwar sarvendra vikram
मीत की प्रतीक्षा -
मीत की प्रतीक्षा -
Seema Garg
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
दीपक बवेजा सरल
इंसान की इंसानियत मर चुकी आज है
इंसान की इंसानियत मर चुकी आज है
प्रेमदास वसु सुरेखा
देव का दीया
देव का दीया
©️ दामिनी नारायण सिंह
■ बात सब पर लागू। नेताओं पर भी।।
■ बात सब पर लागू। नेताओं पर भी।।
*प्रणय*
एकालवी छंद
एकालवी छंद
मिथलेश सिंह"मिलिंद"
आप थे  साथ   वरना   खो जाते
आप थे साथ वरना खो जाते
Dr Archana Gupta
*राममंदिर का भूमिपूजन*
*राममंदिर का भूमिपूजन*
Pallavi Mishra
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी कई मायनों में खास होती है।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी कई मायनों में खास होती है।
Shashi kala vyas
दोहा
दोहा
sushil sarna
*इश्क़ की फ़रियाद*
*इश्क़ की फ़रियाद*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
आता एक बार फिर से तो
आता एक बार फिर से तो
Dr Manju Saini
महक माटी के बोली के...
महक माटी के बोली के...
आकाश महेशपुरी
24/232. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/232. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मन ही मन में मुस्कुराता कौन है।
मन ही मन में मुस्कुराता कौन है।
surenderpal vaidya
ग्रीष्म ऋतु के रुठे पवन
ग्रीष्म ऋतु के रुठे पवन
उमा झा
मौन की भाषा
मौन की भाषा
Ritu Asooja
Loading...