Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Dec 2023 · 1 min read

2798. *पूर्णिका*

2798. पूर्णिका
किस्मत भी बदल देती है दुनिया
212 212 22 22
किस्मत भी बदल देती है दुनिया।
जिंदगी बदल देती है दुनिया।।
राह चलते यहाँ रखते चाहत ।
मंजिलें बदल देती है दुनिया।।
ठान कर जो बढ़े साथी हरदम।
मेहनत बदल देती है दुनिया।।
चमन में फूल भी है काँटे भी ।
हसरतें बदल देती है दुनिया।।
मस्त मस्ती में मजा लेते खेदू।
मोहब्बत बदल देती है दुनिया।।
……..✍ डॉ .खेदू भारती”सत्येश”
06-12-2023बुधवार

Loading...