Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Nov 2023 · 1 min read

#ग़ज़ल :--

#ग़ज़ल :–
■ कोहराम हो गया…..!
【प्रणय प्रभात】

★ दिल का क़त्ले-आम हो गया।
अपना काम तमाम हो गया।।

★ कल तक सुर्खी में रहता था।
वो चेहरा गुमनाम हो गया।।

★ आलिम बस खादिम बन पाया।
पर जाहिल हुक़्क़ाम हो गया।।

★ ज़ालिम ने बस खेल किया था।
इश्क़ मगर बदनाम हो गया।।

★ उस ने महफ़िल नई सजा ली।
दुनिया मे कोहराम हो गया।।

★ बद पर आमादा है नादाँ।
समझ रहा है नाम हो गया।।

★ कल आएगा अख़बारों में।
वो किस्सा जो आम हो गया।।

★ अपना दिन है अपनी रातें।
अपना वक़्त ग़ुलाम हो गया।।

■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...