Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Nov 2023 · 2 min read

चुनाव में मीडिया की भूमिका: राकेश देवडे़ बिरसावादी

चुनाव में मीडिया की भूमिका:
“मीडिया,लोकतांत्रिक देशों में विधायिका ,कार्यपालिका न्यायपालिका के साथ ‘चौथा स्तंभ’ माना जाता है जो जनहित के प्रहरी तथा लोगों के बीच सेतु के रूप में काम करता है।निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी ,शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मीडिया जैसे शसक्त माध्यम की अहम भूमिका होती है,एक स्वस्थ लोकतंत्र को आकार देने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक दर्पण की तरह जीवन के कड़वे सत्य और कठोर वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है। मीडिया के माध्यम से लोगों को सूचना और विचारों का निःशुल्क प्रवाह प्राप्त होता है,जो कि बुद्धिमान स्वशासन अर्थात लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।मिडिया लोकतांत्रिक प्रणाली की खामियों को उजागर करता है और प्रणाली को और अधिक जवाबदेह ,उत्तरदाई और देशवासियों के अनुकूल बनानें में मदद करता है। मिडिया की सत्तारूढ़ लोगों पर कड़ी नजर रखना, समाज को पुरे दिन की महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना,केवल निष्पक्ष तथ्यों को उजागर करना, नीति सुधार, भ्रष्ट नेताओं को बदलने इत्यादि महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं। मीडिया निर्वाचन से संबंधित सकारात्मक खबरो का प्रकाशन करें, किसी भी प्रकार की अपवाह यदि समाज में फैलती है तो उस पर गंभीरता से काम करते हुए सही समाचार लोगों तक पहुंचाने का कार्य मिडिया करता है।खबर की सत्यता प्रमाणित होने पर ही उसका प्रकाशन किया जाये।भ्रामक व गलत सूचनाएं प्रकाशित न की जाये। खबर किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में नहीं होनी चाहिये। मीडिया का एक मूल कार्य लोगों को उनके सामाजिक ,राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय जागरूकता के लिए एक सूचना पर पहुंचने के लिए सत्य और उद्देश्य पूर्ण जानकारी प्रदान करना है। यह लोकतंत्र में मीडिया को एक महत्वपूर्ण हितकारक बनाता है जो बिना किसी निहित स्वार्थ के निष्पक्ष ईमानदार समाचार प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी लेता है।”
:राकेश देवडे़ बिरसावादी ,9617638602
पता :ग्राम खोलगांव,
तहसील सेगांव
जिला खरगोन
मध्यप्रदेश 451442

Loading...