Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Nov 2023 · 1 min read

!! बच्चों की होली !!

भांग का शरबत
भांग की गोली
खट्टी, मीठी
बहकी बोली
रंग गुलाल
खेलती टोली
यही तो है बच्चों की होली

गुझिया, पापड़
जामुन की गोली
हरा,बैगनी
रंग रंगोली
धूम धड़ाका
हंसी ठिठोली
यही तो है बच्चों की होली

चेहरे लाल
गुलाबी होली
हथगोले
गुब्बारा गोली
मुखौटों में
निकली टोली
यही तो है बच्चों की होली

नये वस्त्र
मित्र हमजोली
चुनिया,मुनिया
लहंगा चोली
इत्र की खुश्बू
मस्ती,बकलोली
यही तो है बच्चों की होली

••• कलमकार •••
चुन्नू लाल गुप्ता-मऊ(उ.प्र.)

Loading...